उत्तर बिहार से होकर गुजरने वाली 31 ट्रेनों प्रभावित हो सकती हैं. एक तरफ गोरखपुर कैंट यार्ड में रिमाडलिंग का काम चल रहा है. वहीं दूसरी ओर कुसम्ही में तीसरा लाइन बनाया जा रहा है. यही कारण है कि इस रास्ते से होकर गुजरने वाली 31 ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का फैसला लिया गया है. ये फैसला रेलवे के द्वारा लिया गया है. साथ ही बताया गया कि इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो सकता है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को परिवर्तित किया जाएगा. अगर आप भी इस रूट से सफर करने वाले हैं तो जान लें पूरी खबर.
ऐसे ट्रेन जिन्हें रद्द किया गया है-
गाड़ी संख्या | ट्रेन का नाम | तिथि |
15651 | गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस | 14, 21 और 28 अगस्त |
15652 | जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस | 18, 25 और 01 अगस्त |
15211 | दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस | 19 से 29 अगस्त तक |
15212 | अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस | 19 से 29 अगस्त तक |
15080/15079 | गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस | 24 से 30 अगस्त तक |
15531 | सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस | 20 एवं 27 अगस्त |
15532 | अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस | 21 एवं 28 अगस्त |
15078 | गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस | 28 अगस्त |
15077 | कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस | 29 अगस्त |
05615 | उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल | 09, 16 एवं 23 अगस्त |
05616 | गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल | 13, 20 एवं 27 अगस्त |
04654 | अमृतसर-न्यू जलपाईगुडी स्पेशल | 09, 16 एवं 23 अगस्त |
04653 | न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर स्पेशल | 11, 18, 25 अगस्त |
05734 | कटिहार-अमृतसर स्पेशल | 12, 19, 26 अगस्त |
05733 | अमृतसर-कटिहार स्पेशल | 14, 21 एवं 28 अगस्त |
09451 | गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल | 11, 18 एवं 25 अगस्त |
09452 | भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल | 14, 21 एवं 28 अगस्त |
05040/05039 | गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल | 07 से 30 अगस्त |
05096/05095 | गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल | 14 से 30 अगस्त |
05498/05497 | गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल | 14 से 30 अगस्त |
05449/05450 | गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर स्पेशल | 20 से 30 अगस्त |
12538 | बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस | 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त |
12537 | मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस | 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त |
14010 | आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस | 07, 12, 14, 19, 21 एवं 26 अगस्त |
14009 | बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस | 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 अगस्त |
15529 | सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस | 09, 16 एवं 23 अगस्त |
15530 | आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस | 10, 17, 24 अगस्त |
15621 | कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस | 10, 17 एवं 24 अगस्त |
15622 | आनन्द विहार टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस | 11, 18 एवं 25 अगस्त |
12491 | बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस | 13, 20 एवं 27 |
12492 | जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस | 11, 18 एवं 25 अगस्त |
Indian Railway: पुनर्निधारित कर चलाई जाने वाली ट्रेन
वहीं कुछ ऐसे ट्रेन हैं जिनके पुनर्निधारित कर चलाया जाएगा. इसमें मुजफ्फरपुर-आनन्द बिहार टर्मिनस एक्सप्रेस, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल है. इन ट्रेन को पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा.
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेन के नाम
वहीं नई दिल्ली से 07 से 30 अगस्त तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी. जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-मऊ-शाहगंज-बाराबंकी-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी.
इस लिस्ट में अगली ट्रेन है अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस जिसे परिवर्तित कर लखनऊ-बाराबंकी-शाहगंज-मऊ-छपरा के रास्ता अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी. कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जं0-कानपुर सेण्ट्रल के रास्ते चलाई जाएगी.
अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-प्रयागराज जं0-बनारस-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी. अन्य ट्रेन में बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल आदि शामिल है.
यह भी पढ़ें: हाजीपुर और जमुई की सीट को लेकर चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान, जानें पूरी खबर
टैग्स: #BiharTrain #BiharNews #TrainRouteDiverted #IRCTC