BGIS मोबाइल इंडिया सीरीज़ (BGIS) 2023 ग्रैंड फ़ाइनल तीन रोमांचक दिनों के बाद रविवार यानी कि 15 अक्टूबर 2023 को संपन्न हुआ. यह मैच महाराष्ट्र के मुंबई स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में खेला गया. समापन के बाद ग्लेडिएटर इस्पोर्ट्स बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ (बीजीआईएस) 2023 के विजेता के रूप में उभरा. तीसरे दिन स्पेशल गेस्ट के तौर पर स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को आमंत्रित किया गया था. नीरज चोपड़ा को देखकर दर्शक और उत्साहित हो गए.
बिना चिकन डिनर के बी टूर्नामैंट जीत गए पार्थ गर्ग (डेल्टापीजी), अम्मार खान (डेस्ट्रो), जस्टिन नादर (जस्टिन) और पवन कुमार (शोगुन) की ग्लेडिएटर इस्पोर्ट्स की विजयी टीम ने BGIS2023 ग्रैंड फ़ाइनल में 200 अंक अर्जित किए.
ग्लेडिएटर इस्पोर्ट्स को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला क्योंकि टूर्नामेंट में कुल 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल पेश किया गया था. इस बीच ग्लेडिएटर एस्पोर्ट्स डेस्ट्रो ने अपना दूसरा बीजीआईएस खिताब जीता, 2021 में स्काईलाइटज़ एस्पोर्ट्स के साथ टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण जीता. और बिग ब्रदर इस्पोर्ट्स 191 अंकों के साथ बीजीआईएस 2023 उपविजेता रहा. प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहकर बिग ब्रदर इस्पोर्ट्स ने 37,50,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता.
BGIS मोबाइल इंडिया में अब तक के बेहतरीन खिलाड़ियों को दिया जाना वाला अवॉर्ड
Award | Winner | Prize money won |
Most Valuable Player (BGIS) | Gladiators DeltaPG | INR 4,00,000 |
The Rising Star | Glitch Duke | INR 2,00,000 |
MVP of Finals | BB Asif INR | 2,00,000 |
Best IGL | BLIND Manya | INR 2,00,000 |
BGIS मोबाइल इंडिया सीरीज़ प्राइज पूल वितरण
Rank | Team | Prize Money Won |
1 | Gladiator Esports | INR 75,00,000 |
2 | Big Brother Esports | INR 37,50,000 |
3 | Team XSpark | INR 25,00,000 |
4 | Blind | INR 12,50,000 |
5 | Gods Reign | INR 10,00,000 |
6 | Medal Esports | INR 8,00,000 |
7 | Revenant Esports | INR 6,00,000 |
8 | Trouble Makers Esports | 4,00,000 |
9 | OR Esports | INR 2,00,000 |
10 | Midwave Esports | INR 2,00,000 |
11 | Glitch Reborn | INR 2,00,000 |
12 | Mici Esports | INR 2,00,000 |
13 | Growing Strong | INR 1,00,000 |
14 | 4 Aggressive Man | INR 1,00,000 |
15 | Night Owls | INR 1,00,000 |
16 | CS Esports X One Power | INR 1,00,000 |