भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023 हाइलाइट्स: भारत ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराय और इस तरह वनडे विश्व कप में अपने जीत का सिलसिला बरकरार रखा. लगातार आठ मैचों में आठवीं जीत के साथ अपना अजय क्रम जारी रखा. विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर अपना 49वां वनडे शतक लगाया और रवींद्र जड़ेजा के पांच विकेट के दम पर भारत ने ईडन गार्डन्स में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंक तालिका में एक और दो की लड़ाई में दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टॉस: भारत ने जीता टॉस
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023 हाइलाइट्स: भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 40 रन बनाकर भारत को शानदार शुरुआत दी. विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए शानदार 134 रन की साझेदारी की. श्रेयस अय्यर 77 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके 2 छक्के लगाए. विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए. विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों में 22 रन और रवींद्र जड़ेजा ने 15 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 326 रन बनाकर विशाल स्कोर हासिल किया.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2023 हाइलाइट्स: 327 रन का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम. भारत की शानदार गेंदबाजी आक्रमण ने दक्षिण अफ्रीका को महज 83 रन पर रोक दिया. इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक को मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में ही आउट कर दिया. साउथ अफ्रीका की पूरी टीम रवींद्र जड़ेजा की फिरकी में फंस गए. जड़ेजा ने 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए. मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव 2 ने विकेट लिए. मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिली.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका स्कोरबोर्ड
भारत बैटिंग स्कोरबोर्ड
बैटर | रन | बॉल | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट |
रोहित शर्मा (कप्तान) c बावुमा b कगिसो रबाडा | 40 | 24 | 6 | 2 | 166.67 |
शुभमन गिल b केशव महाराज | 23 | 24 | 4 | 1 | 95.83 |
विराट कोहली नाबाद | 101 | 121 | 10 | 0 | 83.47 |
श्रेयस अय्यर c मार्करम b लुंगी एनगिडी | 77 | 87 | 7 | 2 | 88.51 |
केएल राहुल (विकेटकीपर) c वैन डर डुसेन b मार्को जानसेन | 8 | 17 | 0 | 0 | 47.06 |
सूर्यकुमार यादव c डिकॉक b शम्सी | 22 | 14 | 5 | 0 | 157.14 |
रवींद्र जड़ेजा नाबाद | 29 | 13 | 3 | 1 | 193.33 |
मोहम्मद शमी कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज बैटिंग नहीं की.
अतिरिक्त 26 रन B 0, LB 2, W 22,NB 2, कुल- 326-5(50.0)
दक्षिण अफ्रीका बोलिंग स्कोरबोर्ड
बॉलर | ओवर | मेडेन | रन | विकेट |
लुंगी एनगिडी | 8.2 | 0 | 63 | 1 |
मार्को जानसेन | 9.4 | 0 | 94 | 1 |
कगिसो रबाडा | 10 | 1 | 48 | 1 |
केशव महाराज | 10 | 0 | 30 | 1 |
तबरेज शम्सी | 10 | 0 | 72 | 1 |
एडेन मार्करम | 2 | 0 | 17 | 0 |
दक्षिण अफ्रीका बैटिंग स्कोरबोर्ड
बैटर | रन | बॉल | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट |
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर) b सिराज | 5 | 10 | 1 | 0 | 50 |
टेम्बा बावुमा (कप्तान) b रवींद्र जड़ेजा | 11 | 19 | 1 | 0 | 57.89 |
रस्सी वैन डर डुसेन lbw b शमी | 13 | 32 | 1 | 0 | 40.62 |
एडेन मार्करम c राहुल b शमी | 9 | 6 | 2 | 0 | 150 |
हेनरिक क्लासेन lbw b रवींद्र जड़ेजा | 1 | 11 | 0 | 0 | 9.09 |
डेविड मिलर b रवींद्र जड़ेजा | 11 | 11 | 2 | 0 | 100 |
मार्को जानसेन cरवींद्र जड़ेजा b कुलदीप यादव | 14 | 30 | 1 | 0 | 46.67 |
केशव महाराज b रवींद्र जड़ेजा | 7 | 11 | 1 | 0 | 63.64 |
कगिसो रबाडा c and b रवींद्र जड़ेजा | 6 | 26 | 0 | 0 | 23.08 |
लुंगी एनगिडी b कुलदीप यादव | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 |
तबरेज शम्सी नाबाद | 4 | 4 | 1 | 0 | 100 |
अतिरिक्त 2 रन B 0, LB 0, W 2,NB 0, कुल- 83-10(27.1)
भारत बोलिंग स्कोरबोर्ड
बॉलर | ओवर | मेडेन | रन | विकेट |
जसप्रित बुमरा | 5 | 0 | 14 | 0 |
मोहम्मद सिराज | 4 | 1 | 11 | 1 |
रवींद्र जड़ेजा | 9 | 1 | 33 | 5 |
मोहम्मद शमी | 4 | 0 | 18 | 2 |
कुलदीप यादव | 5.1 | 1 | 7 | 2 |