India VS Sri Lanka Highlights: भारत ने लगातार सातवीं जीत हासिल की है. भारत और श्रीलंका के बीच 02 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) मैं मैच खेला गया. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हरा कर विश्व कप 2023 ( World Cup 2023) भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बन गया. विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 ओवर में 357/8 का विशाल स्कोर बनाया. मोहम्मद शमी ने विश्व कप में अपना तीसरा 5 विकेट लिया और विश्व कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
India VS Sri Lanka Highlights: श्रीलंका ने जीता टॉस
श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का फैसला किया.वहीं भारत पहले बैटिंग करने उतरी पहले ओवर में दिलशान मदुशंका ने रोहित शर्मा (कप्तान को आउट कर पवेलियन भेज दिया. विराट कोहली और शुभमन गिल ने 189 रनों की शानदार साझेदारी की. शुभमन गिल (ShubmanGill) ने 92 (92) रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के लगाए. विराट कोहली (Virat Kohli) ने 88 (94) रन बनाये. वहीं अपनी पारी में 11 चौके लगाए. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने मात्र 56 बॉल में 82 रन की तेज तरार पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 3 चौके 6 छक्के लगाए.
बात करें रवींद्र जड़ेजा की 24 गेंदों में 35 रनों की पारी ने भारत को 350 के पार पहुंचाया. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका श्रीलंका के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवरों में 80 रन देकर पांच विकेट लिए.
India VS Sri Lanka Highlights: 358 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को बुमराह, सिराज ,शमी, और जड़ेजा का गेंदबाजी आक्रमण ने महज 55 रन पर रोक दिया. यह आईसीसी विश्व कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है. मोहम्मद शमी ने 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट लिए. बुमराह और जड़ेजा को एक एक विकेट मिली.
India VS Sri Lanka स्कोरबोर्ड
भारत बैटिंग स्कोरबोर्ड
बैटर | रन | बॉल | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट |
रोहित शर्मा (कप्तान) b दिलशान मदुशंका | 4 | 2 | 1 | 0 | 200 |
शुभमन गिल c कुसल मेंडिस b दिलशान मदुशंका | 92 | 92 | 11 | 2 | 100 |
विराट कोहली c पथुम निसांका b दिलशान मदुशंका | 88 | 94 | 11 | 0 | 93.62 |
श्रेयस अय्यर c महेश थीक्षाना b दिलशान मदुशंका | 82 | 56 | 3 | 6 | 146.43 |
केएल राहुल (विकेटकीपर) c दूषण हेमंथा b दुष्मंथा चमीरा | 21 | 19 | 2 | 0 | 110.53 |
सूर्यकुमार यादव c कुसल मेंडिस b दिलशान मदुशंका | 12 | 9 | 2 | 0 | 133.33 |
रवींद्र जड़ेजा रन आउट (सदीरा समरविक्रमा/कुसल मेंडिस) | 35 | 24 | 1 | 1 | 145.83 |
मोहम्मद शमी रन आउट (कुसल मेंडिस) | 2 | 4 | 0 | 0 | 50 |
जसप्रित बुमरा नाबाद | 1 | 1 | 0 | 0 | 100 |
कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज बैटिंग नहीं की.
अतिरिक्त 20 रन B 5, LB 6, W 8,NB 1, कुल- 357-8(50.0)
श्रीलंका बोलिंग स्कोरबोर्ड
बॉलर | ओवर | मेडेन | रन | विकेट |
दिलशान मदुशंका | 10 | 0 | 80 | 5 |
दुष्मंथा चमीरा | 10 | 2 | 71 | 1 |
कसुन राजिथा | 9 | 0 | 66 | 0 |
एंजेलो मैथ्यूज | 3 | 0 | 11 | 0 |
महेश थीक्षाना | 10 | 0 | 67 | 0 |
दूषण हेमंथा | 8 | 0 | 52 | 0 |
श्रीलंका बैटिंग स्कोरबोर्ड
बैटर | रन | बॉल | चौके | छक्के | स्ट्राइक रेट |
पथुम निसांका lbw b बुमरा | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
दिमुथ करुणारत्ने lbw b सिराज | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर) b सिराज | 1 | 10 | 0 | 0 | 10 |
सदीरा समरविक्रमा c श्रेयस अय्यर b सिराज | 0 | 4 | 0 | 0 | 0 |
चरित असलांका c जड़ेजा b शमी | 1 | 24 | 0 | 0 | 4.17 |
एंजेलो मैथ्यूज b शमी | 12 | 25 | 1 | 0 | 48 |
दूषण हेमंथा c राहुल b शमी | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
दुष्मंथा चमीरा c राहुल b शमी | 0 | 6 | 0 | 0 | 0 |
महेश थीक्षाना नाबाद | 12 | 23 | 2 | 0 | 52.17 |
कसुन राजिथा c शुभमन गिल b शमी | 14 | 17 | 2 | 0 | 82.35 |
दिलशान मदुशंका c श्रेयस अय्यर b रवींद्र जड़ेजा | 5 | 6 | 1 | 0 | 83.33 |
अतिरिक्त 10 रन B 5, LB 1, W 4,NB 0, कुल- 55-10(19.4)
भारत बोलिंग स्कोरबोर्ड
बॉलर | ओवर | मेडेन | रन | विकेट |
जसप्रित बुमरा | 5 | 1 | 8 | 1 |
मोहम्मद सिराज | 7 | 2 | 16 | 3 |
मोहम्मद शमी | 5 | 1 | 18 | 5 |
कुलदीप यादव | 2 | 0 | 3 | 0 |
रवींद्र जड़ेजा | 0.4 | 0 | 4 | 1 |
श्रीलंका के लिए सबसे कम वनडे स्कोर
43 vs SA,पारल,2012
50 Vs IND,कोलम्बो RPS, 2023
55 Vs IND,मुंबई WS, आज
55 Vs WI, शारजाह,1986
67 Vs ENG,मेनचेस्टर,2014
73Vs IND,त्रिवेंद्रम,2023
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
45 विकेट मोहम्मद शमी
44 विकेट ज़हीर खान
44 विकेट जवागल श्रीनाथ
33 विकेट जसप्रित बुमरा
31 विकेट अनिल कुंबले
भारत के लिए सर्वाधिक वनडे पांच विकेट
4 बार मोहम्मद शमी
3 बार जवागल श्रीनाथ
3 बार हरभजन सिंह
एकदिवसीय विश्व कप में सर्वाधिक पांच विकेट
3 बार मिचेल स्टार्क,ऑस्ट्रेलिया
3 बार मोहम्मद शमी,भारत
वनडे में सबसे बड़ी जीत (रन के हिसाब से)
317- IND vs Sl, त्रिवेंद्रम, 2023
309-AUG vs NED, दिल्ली, 2023
304- ZIM vs UAE , हरारे, 2023
302- IND vs Sl, वानखेड़े, आज
290- NZ vs IRE, एबरडीन, 2008
275- AUS vs AFG , पर्थ, 2015