Narges Mohammadi: महिलाओं के हक में बोलने के लिए मिला नोबेल शांति पुरस्कार, इससे पहले मलाला, नादिया समेत कई महिलाओं को मिला ये पुरस्कार

  • खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े
Join Now
  • खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े
Join Now

नोबेल पुरस्कार मिलने वाली ईरानी महिला नरगिस मोहम्मदी (Narges Mohammadi) का नाम तो अब तक आपने कई बार सुन लिया होगा. नरगिस ईरानी पत्रकार और एक्टिविस्ट हैं. उन्हें महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है. वो फिलहाल ईरान के जेल में बंद हैं. बता दें, मोहम्मदी 19वीं महिलाएं हैं जिन्हें यह पुरस्कार मिला है. 


इससे पहले कई महिलाओं को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे उन महिलाओं को बारे में जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला है. इस लिस्ट में नरगिस मोहम्मदी के पहले भी 18 महिलाएं हैं. आइए, जानते हैं इनके नाम

  • 1905 बैरोनेस बर्था वान सटनर
  • 1931 जेन एडमस
  • 1946 एमिली ग्रीन बाल्च
  • 1976 बेटी विलियम्स
  • 1976 मैरीड कौरिगन
  • 1979 मदर टेरीसा
  • 1982 आल्वा मिराडाल
  • 1991 आंग सैन सु की
  • 1992 रिगोबर्टा मेंचु तुम
  • 1997 जोडी विलिय्म्स
  • 2003 शिरिन एबाडी
  • 2004 वांगारी माथाई
  • 2011 एलेन जानसन सरलिफ
  • 2011 लेमाह ग्बोई
  • 2011 तवाकुल कारमान
  • 2014 मलाला युसुफ़ज़ई
  • 2018 नादिया मुराद

Noble Prize: क्या है नोबेल पुरस्कार? 

नोबेल पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान आदि के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है.इस पुरस्कार को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया शुरू किया गया था. यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने कल्याणकारी काम किया है.

  • खबरें व्हाट्सएप पर पाने के लिए जुड़े
Join Now
  • खबरें टेलीग्राम पर पाने के लिए जुड़े
Join Now