राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) का तीन दिवसीय झारखंड (President Visited Jharkhand) दौरा आज शुरू हो गया है. उनके कार्यक्रम को लेकर राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. झारखंड आने से पहले राष्ट्रपति एक निजी कार्यक्रम के तहत देवघर भी गई थी. यहां राष्ट्रपति ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की है. वहीं करीब 12 बजे वह रांची के रवाना हो गईं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया.
झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का करेंगी उद्धाटन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के झारखंड आगमन पर स्वागत किया. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार”.
यहां आपको बता दें कि इस तीन दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति बुधवार को रांची के धुर्वा में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट परिसर के नए भवन का उद्धाटन करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी.
देवघर आने वाली देश की चौथी राष्ट्रपति हैं मुर्मू
बता दें कि रांची से पहले द्रौपदी मुर्मू सुबह में देवघर (Droupdi Murmu Deoghar Visit) पहुंचीं. देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया. देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए कृषि मंत्री बादल और सांसद डॉ. निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे. राष्ट्रपति ने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना भी की. इस दौरान देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं. द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की.
यह भी पढ़ें: नए संसद भवन के उद्घाटन पर तेजस्वी का विरोध
टैग्स- #PresidentDroupadiMurmu #DroupadiMurmuJharkhandVisit #DroupdiMurmuDeogharVisit