UP Municipal Election 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है. वहीं कई सीटों का रुझान आ रहा है. प्रदेश के 75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई है. इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं.
UP Municipal Election Result 2023: जानें ताजा अपडेट
मेयर पद की 17 सीटों में से 16 पर भाजपा, जबकि 1 सीट पर बसपा आगे है. वहीं, नगरपालियका अध्यक्ष पद की बात करें तो 199 सीटों में आए रुझानों में 92 पर भाजपा, 36 पर सपा, 20 पर बसपा, 05 पर कांग्रेस आगे है.
कुल सीटें 760 | भाजपा+ | सपा+ | बसपा | कांग्रेस | अन्य |
मेयर (17/17) | 16 | 0 | 1 | 0 | 0 |
नगर पालिका अध्यक्ष (199/199) | 92 | 36 | 20 | 5 | 46 |
नगर पंचायत अध्यक्ष(415/544) | 159 | 69 | 36 | 7 | 144 |
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 14521 पदों पर 83372 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. नगर निगम की कई सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो वहीं कई प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. सपा, बसपा और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी कई सीटों पर आगे हैं तो वहीं पर पीछे चल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी फिल्म हुई टैक्स फ्री
टैग्स- #uttarpradeshnikaychunavparinam2023 #UPMunicipalElectionResult2023