भारत के सभी नागिरक चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) मिशन की सफलता पर जश्न मना रहे हैं. लेकिन बिहार सरकार में मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (RLD Chief Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इस पर अजीब बयान दे दिया है. तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि चंद्र देवता की कृपा हुई तो यह मिशन सफल हुआ. अगर उनकी कृपा नहीं होती तो यह मिशन सफल नहीं होता.
इसके आगे तेजप्रताप ने कहा कि चांद मौसम की जानकारी देने वाला एक यंत्र है. बिहार के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव से जब चंद्रयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा “चंद्रयान तो मौसम का…और ऊपर का अंतरिक्ष का जितना प्लानेट है सबका, वो पता लगाता है कि कहां क्या है.” राजद मंत्री ने कहा कि जो भी वैज्ञानिक इस मिशन में लगे हुए हैं वह उन्हें शुक्रिया करते हैं.
यहां देखें तेजप्रताप यादव का वीडियो
वहीं राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चंद्रयान 3 की सफलता का श्रेय नासा को दे दिया. शक्ति सिहं ने कहा “चंद्रयान की जो सफल लैंडिंग चंद्रमा पर हुई है, इसके लिए नासा के सभी वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं. देश के वैज्ञानिकों ने कई बार, कई सफल कार्यक्रम किया है. आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल हुई. नासा के सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद है.”
यह भी पढ़ें: चंदामामा के घर पहुंची पृथ्वी मम्मी, पुराने दिनों को याद करते हुए चांद को समर्पित कुछ कविताएं
Tags: #TejPratapYadav #Chandrayaan3 #RJDOnChandrayaan3 #ISRO